HomeUttarakhandAlmoraभव्यता के साथ मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव, व्यापक तैयारियां

भव्यता के साथ मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव, व्यापक तैयारियां

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गरुड़ में आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनप्रनिधियों व अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक भकुनखोला मैदान में तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान व लेजर शो का आयोजन होगा। भकुनखोला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जाने की संभावना है। इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोनिवि को भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करने के साथ ही मंच निर्माण, बैरिकेडिंग व गोमती नदी में अस्थायी पैदल पुल बनाने के निर्देश दिए। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों की साफ-सफाई व दुरूस्त रखने के निर्देश ईओ को दिए।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाये जाएंगे, जिनमें एकरूपता का ध्यान रखा जाय। उन्होंने विद्युत विभाग के साथ ही उरेडा को उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाय, प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। डीएम ने सभी अधिकारियों को सौपे गये दायित्वों के तहत कार्य करने के निर्देश देते हुए सभी के समन्वय से कार्यो का निर्वहन करने को कहा। महोत्सव के सफल संचालन के लिए गठित समितियों की बैठक कराने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, प्रशासक हेमा बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, ईओ अनुज कुमार, रमेश जोशी, डीके जोशी, दिनेश बिष्ट, मंगल राणा, हेम वर्मा, रोहित कुमार, इंद्र सिंह बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व जन प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments