HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : क्वारंटीनों के संकट टालने निकले कर्नाटक

अल्मोड़ा : क्वारंटीनों के संकट टालने निकले कर्नाटक

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन जागृति अभियान के तहत पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक इनदिनों अपने गांव लौटे प्रवासी उत्तराखंडियों की परेशानियों को दूर करने के प्रयास में जुटे हैं। उनके द्वारा मास्क भी बांटे जा रहे हैं।
लाकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए बिट्टू कर्नाटक टीम के साथ आसपास के गांवों में उन जगहों पर जा रहे हैं, जहां दूर शहरों से लौटे उन लोगों की कुशलक्षेम ले रहे हैं, जिन्हें क्वारंटीन किया गया है। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करके उनसे दिक्कतें पूछी जा रही हैं। साथ ही ग्राम प्रधान से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। श्री कर्नाटक द्वारा सहयोगियों के साथ क्वारनटीन लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ क्षेत्रवासियों को हस्तनिर्मित वॉशेबल मास्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामसभा चाण का दौरा किया। इस दौरान कोरोना के संकटकाल में हर समस्या के समाधान में पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट के दौर में वे ग्रामीणों के दुखङे दूर करने के लिये दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कृतसंकल्प हैं। श्री कर्नाटक के साथ इस मुहिम में ग्राम चांड के प्रधान जगदीश प्रसाद, ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल , संजय सिंह चौहान, दीपक सिंह चौहान, हीरा सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह भोज, हेम जोशी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, प्रकाश सिंह मेहरा, दीपक मेहता, प्रयाग जोशी आदि सहयोगी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments