HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : कांडा पुलिस का महाअभियान, कहीं नहीं दिखे भांग…

बागेश्वर न्यूज : कांडा पुलिस का महाअभियान, कहीं नहीं दिखे भांग…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर। कांडा पुलिस का नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान आज भी जारी रहा। जिसमें स्थानीय लोगों को नशे से समाज में होने वाली विकृतियों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि अक्सर लोग तनाव में आकर क्षणिक आनंद के लिए नशे के करीब जाते हैं। जबकि नशा किसी तनाव को दूर करने का साधन नहीं, यह पतन की ओर ले जाने वाला अवसाद है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागर युवाओं को आसानी से निशाना बनाते हुए उन्हें नशे का आदि बना रहे हैं। इसलिए मां-बाप अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष रुप से ध्यान दें और उनकी हर छोटी बड़ी परेशानी को समझते हुए दोस्ताना व्यवहार करें। जिससे बच्चा गलत संगति में जाने से बचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आज बस्तोली, ढपटी, मलसूना आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अवैध रूप से की जा रही भांग की पैदावार को नष्ट किया गया और ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। मालूम हो कि बागेश्वर पुलिस द्वारा नशा जागरूकता अभियान 22 जून से 28 जून तक चलाया गया। कांडा पुलिस की नशा जागरूकता अभियान टीम में प्रकाश गैड़ा, भुवन प्रसाद, पूरन जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments