HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : हल्द्वानी निवासी डायरिया पीड़ित एम्स में निकला कोरोना संक्रमित,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : हल्द्वानी निवासी डायरिया पीड़ित एम्स में निकला कोरोना संक्रमित, रुद्रपुर का कैंसर पेशेंट भी एम्स में आया पाजिटिव

हल्द्वानी। ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में डायरिया, मितली और पेट दर्द की शिकायत लेकर गया हल्द्वानी निवासी एक 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है। एम्डा प्रबंधन का कहना है कि वह डायरिया, मितली व पेट दर्द की शिकायत के साथ 24 जून को एम्स इमरजेंसी में आए थे, जहां पर इनका कोविड सेंपल लिया गया और मरीज को एम्स के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। उसकी रिपोर्ट बीते शुक्रवार देरशाम कोविड पॉजिटिव आई। जिसके बाद इन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
इसी प्रकार एक अन्य मामला रुद्रपुर उधमसिंह नगर का है, यह व्यक्ति कैंसर पीड़ित हैं जो कि 24 जून को कीमोथेरेपी के लिए एम्स पहुंचाया गया था। जहां इनका कोविड सेंपल लेने के बाद उन्हें आईपीडी में भर्ती कर दिया गया। इनकी रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments