पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कांडा क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोगों के चालान काटे। ये लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।
एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालक ओवर लोडिंग में तो कई बगैर फिटनेस के वाहन चलाते धरे गए। बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया। दोबार पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर तहसीलदार महेश तिवारी, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, थानाध्यक्ष नामवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।