अल्मोड़ा के एनटीडी में कलमठ निर्माण के काम के चलते कई बार लगा जाम

0
अल्मोड़ा के एनटीडी में कलमठ निर्माण के काम के चलते कई बार लगा जाम
अल्मोड़ा के एनटीडी में कलमठ निर्माण के काम के चलते कई बार लगा जाम

📌 सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां एनटीडी कसारदेवी मार्ग में आज बृहस्पतिवार को एनटीडी तिराहे से ऊपर मृगविहार के पास कलमठ निर्माण के चलते दिन में कई बार ट्रेफिक जाम रहा।


ADVERTISEMENTS

​जेसीबी के माध्यम से मिट्टी हटाये जाने के दौरान कई बार सड़क मार्ग के दोनों ओर यातायात रोका गया। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व एसडीआरएफ के लोग मौके पर मौजूद रहे। कलमठ निर्माण के चलते सड़क के दोनों ओर दोपहिया व चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।

पुलिस दिखी मुस्तैद

हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते लोगों को ज्यादा जाम में नहीं फंसना पड़ा। बारी—बारी से यातायात खोला गया। जिससे कुछ देर के लिए परेशानी जरूरी हुई, लेकिन निर्माण कार्य भी चलता रहा।

ADVERTISEMENTS