HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : कलावती चौराहे पर सरेशाम कई राउंड फायरिंग, एक युवक...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कलावती चौराहे पर सरेशाम कई राउंड फायरिंग, एक युवक घायल

हल्द्वानी। यहां के नवाबी रोड स्थित कलावती कालोनी के चौक पर गोली चलाने की घटना ने पुलिस के माथे पर शिकन दाल दी हैं। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है। उसका चिकित्सालय।में उपचार चल रहा है।पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुचे और घटना से जुड़ी जनकारियां जुताई।
जानकारी के अनुसार घटना आज शाम साढ़े सात बजे के आसपास की है। जब चौक पर दर्जनों लोग मौजूद थे। अचानक एक फाॅरच्यूनर कार से आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुचे। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने एल मकान के नीचे से किसी को आवाज दी। जैसे ही मकान से एक युवक गौरव वानखेडे अपने कमरे का दरवाजा खोलकर बालकनी में आया।तभी युवकों ने नीचे से उसपर गोलियां दाग दी। बताया जा रहा है की सात राउंड फायर किए गये। बालकनी में खड़े युवक ने नीचे झुक कर गोलियों से बचाने का प्रयास किया लेकिन एक गोली उसे लग ही गई। गोली लगने से घायल
युवक को 108 से बेस अस्पताल लाया गया। गौरव के बायें हाथ की कलायी पर गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित से पूछताछ की।
गौरव वानखेड़े का कहना है कि सोनू घनेला, राहुल सौराड़ी, अक्कू ठाकुर, जैगुआर और कुछ अन्य युवकों ने उसपर जानलेवा हमला किया। अक्कू ने कल ही से मारने की धमकी दी थी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments