HomeBreaking Newsकालाढूंगी : सिपाही ने जड़ा थप्पड़, युवक ने जहर खा दे दी...

कालाढूंगी : सिपाही ने जड़ा थप्पड़, युवक ने जहर खा दे दी जान

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस चौकी के एक सिपाही द्वारा थप्पड़ मारे जाने से क्षुब्ध होकर भाजपा नेता के पुत्र ने कोटाबाग बाजार में जहर खाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने यह आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सयाल गांव निवासी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य विशन नगरकोटी का पुत्र कमल 31 साल बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान चौकी के एक कांस्टेबल ने उसे रोका। आरोप है कि सिपाही ने वाहन चेकिंग के दौरान कमल को थप्पड़ जड़ दिया और युवक के साथ अभद्रता भी की।

पिता के अनुसार उनके पुत्र ने शुक्रवार को कोटाबाग बाजार में जाकर जहर खा लिया। कमल को गंभीर अवस्था में पहले बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। रता करीब 10 बजे युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जहर खाने से पूर्व युवक ने अपनी मां को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी थी। मृतक के पिता विशन नगरकोटी ने दोषी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय मेहता ने पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा कि मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। मृतक के नशे का आदि होना भी बताया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments