रानीखेत : वरिष्ठ व्यवसायी श्यामलाल शाह का निधन

0
श्यामलाल शाह
श्यामलाल शाह

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी 74 वर्षीय श्यामलाल शाह का निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।


ADVERTISEMENTS

उनका हल्द्वानी में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को स्थानीय मुक्तिधाम रानीखेत में उनके परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। मृतक शाह अपने पीछे पत्नी व भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, कैलाश पांडे,मोहन नेगी, अगस्त लाल शाह, जगदीश अग्रवाल, भगवत नेगी, दीप भगत, अतुल अग्रवाल, गिरीश भगत, राजेंद्र पांडे, दीप पंत, गोविंद सिंह बिष्ट, अधिवक्ता राजेश रौतेला, हरीश मनराल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS