HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : भाजपा नेता मनोज पाठक ने निशुल्क तिरंगा वितरण कर 'हर...

कालाढूंगी : भाजपा नेता मनोज पाठक ने निशुल्क तिरंगा वितरण कर ‘हर घर तिरंगा’ लगाने की अपील की

कालाढूंगी। आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य बानाने के लिए कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने राष्ट्रीय चरित्र जागरूकता अभियान के तत्वावधान में अपने आवास पर निशुल्क तिरंगा वितरण कर आम जनमानस से अपील की है कि हर व्यक्ति अपने घर में तिरंगा फैरायें।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वहीं आयोजित कार्यक्रम में पहुंची हल्द्वानी नगर पालिका की दो दर्जन से अधिक महिला पर्यावरण मित्रों ने भाजपा नेता मनोज पाठक को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की है। यह पहला मौका जब किसी भाजपा नेता को पर्यावरण मित्रों द्वारा राखी बंधकर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई वही भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा किये इस कार्यक्रम की चारों ओर तरीफ हो रही है।

बताते चलें कि आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मानाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य बानाने के लिये कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने आज अपने विठोरिया स्थित आवास पर सैकड़ों क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय चरित्र जागरूकता अभियान के तत्वावधान में निशुल्क तिरंगा झंडा वितरण किये जिस से गांव व क्षेत्र में तिरंगा हर घर में फैराया जा सकें एवं हमारे प्रदेश एवं देश को एक नई पहचान मिले।

जहां लोगों ने पाठक के अभाहन पर संकल्प लिया कि हम हर घर व हर छत तिरंगा फैरायेंगे, वही भाजपा नेता मनोज पाठक ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 10000 तिरंगा झंडा वितरण करने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की अपने अपने घर पर तिरंगा जरुर लगाएं जिस से हमारे तिरंगा की नई पहचान व पूरे विश्व में गौरब बड़े। वहीं आयोजित कार्यक्रम में पहुंची नगर पालिका हल्द्वानी की दो दर्जन से अधिक महिला पर्यावरण मित्रों ने भाजपा नेता मनोज पाठक को राखी बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की है।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेमबल्लभ कडपाल, गोपाल सिंह गेड़ा, राम सिंह नेगी, पार्षद दीपक बिष्ट, मोहन वर्मा, नरायण सिंह क्वीरा, मुन्नी देवी, रानी देवी, लता देवी, प्रिती देवी, रश्मी देवी, निलम देवी, किरन देवी, दिपा देवी, कविता देवी, मन्जू देवी, विनिता देवी, रजंनी देवी, गीता देवी, पम्मी देवी, अनुपा देवी आदि लोग मौजूद रहे।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रुद्रपुर में चकबंदी अधिकारी का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments