HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: भाजपा में नये मनोनयन, कैलाश जिला उपाध्यक्ष और विनीत जिलामंत्री...

अल्मोड़ा न्यूज: भाजपा में नये मनोनयन, कैलाश जिला उपाध्यक्ष और विनीत जिलामंत्री बने

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की संस्तुति पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कैलाश भट्ट को जिला उपाध्यक्ष तथा विनीत बिष्ट को जिलामंत्री को नियुक्त किया है। साथ ही मनोज करगेती सल्ट व डाॅ. रमेश बिष्ट ताड़ीखेत को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों से संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाते हुए संगठन की मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है। इस मनोनयन पर पार्टी के कई वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में सांसद अजय टम्टा, राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, विधायक महेश नेगी, काॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, महेश नयाल, सुभाष पाण्डे, गौरव पाण्डे, रमेश बहुगुणा, मोहन सिंह मेहरा, नरेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र कैड़ा, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, इन्दु प्रभा जोशी, पूनम पालीवाल, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, सभासद मनोज जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, संजय साह रिक्खू आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments