HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर: शहीद देव बहादुर थापा की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

रुद्रपुर: शहीद देव बहादुर थापा की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रपुर। बजरंग कबड्डी एकेडमी के द्वारा रुद्रपुर गांधी पार्क में आयोजित शहीद देव बहादुर थापा की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किच्छा विधायक राजेश शुक्ला एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने शहीद देव बहादुर थापा के चित्र के सामने पुष्पांजलि करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शहीद देव बहादुर थापा की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों के साथ ही आने वाली पीढ़ी में खेल भावना के साथ-साथ देशभक्ति की भावना प्रेरित करने के लिए अच्छा प्रयास है। उद्घाटन मैच रुद्रपुर और भूरारानी के बीच खेला गया। विशिष्ट अतिथि विपिन जल्होत्रा ने कहा कि शहीद देव बहादुर थापा ने मां भारती की रक्षा के लिए शहीद हो गए हमारा सौभाग्य है कि ऐसे शहीद देव बहादुर थापा के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं निश्चित रूप से सहीद देव बहादुर थापा का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा उनकी स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन से नई पीढ़ी में उर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह संधू, जिला क्रीड़ा अधिकारी राशिदा सिद्धकी, कुमाऊं यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा अधिकारी नागेश शर्मा, कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक गौरव उपाध्याय, शहीद देव बहादुर के पिता शेर बहादुर के साथ ही शहीद देव बहादुर के परिजन के साथ सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments