HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : फेसबुक पर प्रेम कहानी लिखकर आत्महत्या को चला गया...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : फेसबुक पर प्रेम कहानी लिखकर आत्महत्या को चला गया युवक, एलआईयू परेशान

हल्द्वानी। मोटाहल्दू के भगवानपुर दुर्गादत्त निवासी एक युवक फेसबुक पर आत्महत्या का संदेश छोड कर आज सुबह से लापता है। गुमशुदगी के बाद से स्थानीय पुलिस की तमाम खुफिया टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन युवक की कोई खबर नहीं मिल पा रही है। समय गुजरने के साथ लोगों के मन में आशंकाओं के बादल गहराते जा रहे हैं। युवक का नाम जगदीश भट्ट है। उसने अपनी फेसबुक वाल पर आज सुबह लिखा कि वह बेरीपडाव के एक नामी स्कूल में काम करता था। यहां स्कूल संचालक की लगभग 45 वर्षीय विधवा बेटी के प्रति उसकी संवेदनायें जुडीं और धीरे -धीरे दोनों के बीच प्रेम पनप गया। इसके बाद उन्होंने हीरानगर के उत्थान मंच के गोल्ज्यु मंदिर में विवाह कर लिया। इसके दो दिन बाद उन्होने विवाह रजिस्ट्रार के कार्यालय में विवाह पंजीकृत भी करवा लिया। इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ रहने लगी। परिवार के लोगों को विवाह की जानकारी मिली तो उन्होने पति पत्नी को मिलने नहीं दिया। उल्टे पुलिस में उसके रिपोर्ट करवा दी। इसके बाद पुलिस ने उसे चौकी में बुलवाकर शादी तोडने का दवाब बनाया यही नहीं ऐसा न करने पर उसके खिलाफ दहेज का केस लगाने की धमकी भी दी। उसने ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुये आत्महत्या के लिये जाने की बात लिखी है। अभी तक जगदीश का कोई सुराग नहीं लगा है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments