ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से आए 41 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जो कि बीती 7 जून को गोरखपुर से ऋषिकेश आए थे। बाहर से आने के कारण वे स्क्रीनिंग ओपीडी में आए, जहां उनका 8 जून को एम्स की ओपीडी में सैंपल लिया गया, जो कि मंगलवार को कोविड पॉजिटिव आया है। उन्हें एम्स के कोविड वार्ड में एडमिट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
इसके अलावा नरेंद्रनगर,टिहरी के 7, उत्तरकाशी के 2 और हरिद्वार से आए 3 सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं। इस बाबत एम्स संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS

