HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः सफाई अभियान में जुटे न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी

अल्मोड़ाः सफाई अभियान में जुटे न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी

👉 हाईकोर्ट व शासन के निर्देशों पर नगर में चला वृहद स्वच्छता अभियान
👉 पालिका, विभिन्न विभाग व संस्थाओं के लोगों ने भी की शिरकत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः उच्च न्यायालय नैनीताल तथा उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में आज जिला न्यायालय, जिला प्रशासन, नगरपालिका तथा अन्य संगठनों ने अल्मोड़ा के विभिन्न हिस्सों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान एक सप्ताह से जिला न्यायालय एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान के अंतिम रोज आज सिमकनी मैदान से वृहद स्वच्छता कार्यक्रम चला।

अभियान की शुरुआत जिला जज कौशल किशोर शुक्ला ने सभी न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं अन्य स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अभियान के लिए 4 टीमें 4 अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की थी। इन टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में जाकर सफाई की। इन टीमों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भरत त्रिपाठी को सिमकनी मैदान से इन्द्रा कॉलोनी स्टेडियम तक सम्पर्क मार्गाेें का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। जिसमें जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, स्वयं सहायता समूह एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।

तहसीलदार कुलदीप पाण्डे को सिमकनी मैदान से विश्वविद्यालय परिसर, एमईएस कार्यालय से एसएसपी कार्यालय तक सम्पर्क मार्गों में स्वच्छता अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस क्षेत्र में राजस्व विभाग के अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य कार्मिकों ने श्रमदान किया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गोविन्द सिंह मेहरा को सिमकनी मैदान से जलाल बैण्ड तक सम्पर्क मार्गों का नोडल अधिकारी नामित किया था। इस क्षेत्र में मुख्य कोषाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता ग्रमीण निर्माण विभाग, मुख्य उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान किया।

जिला पंचायतीराज अधिकारी को सिमकनी मैदान से बेस अस्पताल-पटवारी चौकी खत्याड़ी तक सम्पर्क मार्गों के नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस क्षेत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय/निर्माण खण्ड, जिला प्रोवेशन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। जिले की तहसीलों, ब्लॉकों में भी यह अभियान चला। अभियान में जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान ने भी हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments