HomeUncategorizedअल्मोड़ा: प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला! संस्थान के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार

अल्मोड़ा: प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला! संस्थान के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार

मजिस्ट्रियल जांच की मांग

माँ अम्बे नर्सिंग संस्थान के संचालक द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी प्रकरण

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। जनपद के ‘माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज’ में कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने इस संबंध में DM को एक विस्तृत शिकायती पत्र सौंपकर संस्थान के प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संस्थान की वैधता की जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शिकायती पत्र के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को पत्रकार एक गंभीर प्रकरण की सूचना मिलने पर समाचार संकलन के लिए संस्थान पहुंचे थे। आरोप है कि संस्थान के प्रबंधक संदीप सिंह ठाकुर ने पत्रकारों के साथ अचानक आक्रामक और अभद्र व्यवहार किया। पत्रकारों के साथ न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि उनके कैमरे और माइक आईडी भी छीन लिए गए। इस दौरान उन्हें डराने-धमकाने और देख लेने की धमकी भी दी गई, जिससे पत्रकारों के कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।

प्रेस क्लब ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए इसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(A) के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता का सीधा उल्लंघन करार दिया है।

संस्थान पर अन्य गंभीर आरोप

शिकायती पत्र में केवल पत्रकारों से अभद्रता ही नहीं, बल्कि संस्थान के संचालन पर भी कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं:

  • आर्थिक व मानसिक शोषण: संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के आर्थिक व मानसिक शोषण, अवैध फीस वसूली और कार्यस्थल पर अनुचित दबाव की शिकायतें सामने आई हैं।
  • सुरक्षा मानकों की अनदेखी: संस्थान का भवन लगभग पांच मंजिला है। इसके प्रथम तल पर एक विद्यालय संचालित किया जा रहा है, जिसमें छोटे बच्चे पढ़ते हैं। प्रेस क्लब ने भवन की संरचनात्मक मजबूती और अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) मानकों की जांच की मांग की है।
  • मान्यता पर सवाल: पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संस्थान के पास राज्य नर्सिंग काउंसिल की शर्तों के अनुरूप मानक पूरे नहीं हैं। बिना वैध मान्यता के युवाओं को प्रशिक्षण देना नियमों के विरुद्ध बताया गया है।

प्रेस क्लब की प्रमुख मांगें

उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने एसएसपी से निम्नलिखित मांगें की हैं:

  1. पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए।
  2. दोषी प्रबंधक के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो।
  3. संस्थान के सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा और भवन की वैधता की विस्तृत जांच हो।
  4. राज्य नर्सिंग काउंसिल के मानकों की अनदेखी की भी जांच की जाए।

ज्ञापन देने वालों में प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments