Someshwar News: कूड़ा—कचरा नदी में डाला तो होगी कार्रवाई, व्यापार मंडल की शिकायत पर प्रशासन व पुलिस की साझा बैठक

0

दिनकर प्रकाश जोशी, सोमेश्वर
व्यापार मण्डल सोमेश्वर के तत्वावधान में शनिवार को तहसील प्रशासन, पुलिस व व्यापार मंडल की रामलीला मैदान में साझा बैठक हुई। जिसमें कोसी व साईं नदी में कूड़ा डालकर उसे दूषित करने के मसले पर मंत्रणा हुई। तय हुआ कि कूड़ा नदी में नहीं डाला जाएगा और नियम तोड़ने पर कार्यवाही होगी।


ADVERTISEMENTS

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की थी कि घरों का कूड़ा करकट कोसी व साईं नदी में फेंका जा रहा है, जिससे दोनों नदियां दूषित हो रही हैं। बैठक में इसी मसले पर मंत्रणा करते हुए तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने व्यापारियों की समस्याओं पर विचार—विमर्श करते हुए मुख्य बाजार में एनाउंसमेंट कराकर व्यापारियों, मकान मालिकों को निर्देशित किया कि घरों का कूड़ा—कचरा कोसी व साईं नदी में नहीं फेंका जाए। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

WHO ने जारी की बड़ी चेतावनी, “यह वक्त जश्न मनाने का नही, बहुत तेजी से म्यूटेट हो रहा है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट”, विश्व के लगभग 100 देशों में दर्ज करा चुका है मौजूदगी

सभी व्यापारियों व भवन स्वामियों से घरों में डस्टबिन रखने और प्रतिदिन कूड़े को कूड़ा गाड़ी में डालने के​ लिए कहा गया। साथ ही उन व्यापारियों से अतिक्रमण हटा लेने को कहा, जिन्होंने लोनिवि की निकासी नालियों पर जाली लगाकर अतिक्रमण किया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि यह अतिक्रमण अविलंब नहीं हटा, तो नियमानुसार कार्यवाही कर दण्डित किया जायेगा। बैठक में जिला पंचायत कर्मचारी नवीन तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजा बोरा, संरक्षक मण्डल के सदस्य कैलाश जोशी, महामंत्री हरिहर उपाध्याय, शिवेंद्र बोरा, नन्दन गोस्वामी, आदित्य बोरा, सहित तहसील कानूनगो रविमोहन बिष्ट, उपनिरीक्षक आनन्द राम समेत कई व्यापारी शामिल हुए।

ब्रेकिंग उत्तराखंड : “कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा—हमेशा के लिए खट्टे हो गये हैं, मैं राजनैतिक चीरफाड़ करूंगा”, हरदा ने राजनैतिक घटनाक्रम पर बिना नाम लिये सतपाल महाराज पर कसा तंज

अन्य खबरें

Uttarakhand Corona Update : देहरादून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले 158 नए मामले

ब्रेकिंग अपडेट : राज्य के दूरदराज इलाकों में लोगों की सेवा करने का संकल्प लेता हूं, कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा बाद में – पुष्कर सिंह धामी

बड़ी खबर : रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह, खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, पुष्कर की मां ने कहा आज ”मैं बहुत खुश हूं”

अल्मोड़ा : महिला ने घर पर ही जहर खाकर दे दी जान

उत्तराखंड : राजभवन पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, राज्य को मिला युवा नेतृत्व

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सभी अटकलों पर लगा विराम, पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए सीएम

“न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज”- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, आज की विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गर्भवती ने फांसी लगा दे दी जान, एक साल भी नही हुआ था विवाह को, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें