HomeAccidentसितारगंज ब्रेकिंग: तालाब में डूबी जीजा-साली की नाव, दोनों की मौत

सितारगंज ब्रेकिंग: तालाब में डूबी जीजा-साली की नाव, दोनों की मौत

सितारगंज। यहां के सरकड़ा इलाके में तालाब में नाव पलट जाने से जीजा साली की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । जानकारी के मुताबिक सरकड़ा स्थित मैनाझुडी निवासी जगदीश कश्यप के घर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आई उनकी साली सितारगंज के वार्ड नंबर 11 की अंजलि उम्र 22 वर्ष अपने जीजा के साथ घर के पास ही तालाब में नाव की सैर कर रही थी कि तभी नाव एकाएक पलट गई और दोनों डूब गए। जब घंटों बाद दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की।
तालाब के किनारे जगदीश का जैकेट देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका से इधर-उधर तलाशा तो नाव के दोनों पतवार पानी में डूबे पड़े थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जहां तैराकों को तालाब में भेजा गया। जहां जीजा जगदीश और साली अंजलि दोनों की डूबकर मौत हो गई थी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments