HomeBreaking NewsJetson One : आ गई हवा में उड़ने वाली कमाल की इलेक्ट्रिक...

Jetson One : आ गई हवा में उड़ने वाली कमाल की इलेक्ट्रिक कार

ADVERTISEMENTS

Jetson One : साइंस फिक्शन मूवी में आपने अकसर हवा में उड़ने वाली कारों को जरूर देखा होगा। आज से पहले इसे केवल एक कल्पना ही कहा जाता था, लेकिन विज्ञान ने इसे सच साबित कर दिया है। 1500 फिट तक की उड़ान भरने वाली फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार अब तैयार है। आप भी इसकी एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि Jetson One कंपनी दावा करती है कि इस कार को उड़ाना बहुत आसान है। थोड़े से अभ्यास के बाद कोई भी इस कार को हवा में उड़ा सकता है। बता दें कि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

जहां तक हवा में उड़ने वाली कारों की बात है। इस पर चर्चा सालों से होती आई है। हाल के कुछ सालों में इस मॉडल पर कई कंपनियों ने काम भी किया। हालांकि अधिकतर concept models को ही प्रस्तुत किया जाता है। अब यह पहली बार है जब काई भी flying electric car को खरीद सकता है।

आपको बताना चाहेंगे कि अब स्वीडन की कंपनी Jetson ने नई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार Jetson One को लॉन्च कर दिया है। जो कि बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी कीमत भी तय कर दी है। हवा में उड़ान भरने वाली यह गजब कार की कीमत 98 हजार डॉलर है। भारतीय मुद्रा के अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 80.19 लाख रुपये है। सबसे अहम बात तो यह है कि इस कार को ग्राहक महज 8 हजार डॉलर (तकरीबन 6.5 लाख रुपये) का down payment देकर अपने स्वामित्व में ले सकते हैं।

कंपनी का कहन है कि आसमान में उड़ने का अपना सपना अब हर कोई पूरा कर सकता है। फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार पहली नजर में एक ड्रोन की तरह लगती है। कार को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि इसे हवा में उड़ाना बेहद ही आसान है।

Jetson One के बारे में यह भी जानिए

दरअसल, जेटसन वन एक Electric Vertical Take-off and Landing Vehicle है। जिसे एक स्थान से टेक-ऑफ कर के हवा में उड़ाया जाना संभव है। कंपनी की वेबसाइट में बताया गया है कि इसका फ्लाइंग आवर तकरीबन 20 मिनट है।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-

प्रश्न. Jetson One की क्या है साइज ?

उत्तर. कार की लंबाई 2480 मिमी, चौड़ाई: 1500 मिमी, उंचाई: 1030 मिमी है।

प्रश्न. इस कार को उड़ाने में क्या पायलट लाइसेंस की जरूरत होगी ?

उत्तर. Jetson One कार को उड़ाने के लिए अलग से काई लाइसेंस नहीं बनवाना होगा। बता दें​ कि कार को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि, इसका वजन महज 190 पाउंड या 86 किलोग्राम है। जो कि, अल्ट्रा लाइट वाहनों के लिए बनाए गए US Federal Aviation Administration के नियमों के अनुसार है। यही कारण है कि इसे ऑपरेट करने के लिए पायलट लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

प्रश्न. कैसे उड़ाया जायेगा वाहन ?

उत्तर. Jetson की वेबसाइट में बताया गया है कि इस कार के कॉकपिट में दो जॉयस्टिक दिए गए हैं। यह हैंडल की तरह काम करते हैं। इसमें एक जॉयस्टिक वाहन की ऊंचाई को नियंत्रित करेगा तो दूसरा इसकी दिशा को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल में आयेगा। कंपनी का कहना है कि कुछ ही मिनटों की ट्रेनिंग और कंप्यूटर की मदद से कोई भी इस कार को आसानी से उड़ाना सीख सकता है।

प्रश्न. पावर और परफॉर्मेंस क्या होगी इस कार की ?

उत्तर. कार में 88 किलोवाट की क्षमता का बैटरी पैक है। जिसकी मदद से ये वाहन जमीनी से तकरीबन 1,500 फीट ऊपर उठ सकता है। जेटसन वन में चार प्रोपेलर हैं, जो कि इसे अधिकतम 63 मील या 101 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार देता है। जेटसन वन में दिए गए fold-out arms को फोल्ड करने के बाद इसकी चौड़ाई महज 35 इंच रह जाती है।

प्रश्न. क्या इसमें कोई सेफ्टी फीचर्स भी हैं ?

उत्तर. जी हां, Jetson One में कुछ ख़ास सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। ballistic parachute उपलब्ध है, जो कि उड़ान के दौरान किसी भी इमरजेंसी में तत्काल डिप्लॉय हो जाते हैं। यह पैराशूट बेहद ही आपात स्थिति से निपटने के लिए ही तैयार किया गया है। जो कि 20 मीटर तक की उंचाई पर भी बेहतर काम करता है। इसमें “Hands-free hover functions” भी है। यही नहीं, यदि एक प्रोपेलर की मोटर खराब भी हो जाए तो भी ये सुरक्षित तरीके से हवा उड़ता रहेगा।

खुशखबरी यह है कि कंपनी ने अपने official website पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। दावा है कि एक साल के भीतर इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल ये टेस्टिंग फेज में है। वर्तमान में इसे पहले मात्र यूएस में ही बेचा जाएगा। बाद में कंपनी विश्व के अन्य देशों में भी बेच सकती है।

उत्तराखंड के अजय रावत ने जीते 01 करोड़

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments