HomeUttarakhandAlmoraजीवन सिंह रावत (जीबदा) पंचतत्व में विलीन, मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

जीवन सिंह रावत (जीबदा) पंचतत्व में विलीन, मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTS

✒️पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० बचे सिंह रावत के ज्येष्ट भ्राता

✒️ गत दिवस अपने आवास में ली अंतिम सांस, हार्ट अटैक से हुआ निधन

रानीखेत। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० बचे सिंह रावत के ज्येष्ठ भ्राता जीवन सिंह रावत (जीबदा) का 82 वर्ष की आयु में बुधवार दोपहर ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास पोदीनापानी में अंतिम सांस ली। उनका आज यहां मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जीवन सिंह रावत अपने पीछे दो पुत्र तीन पुत्रियां तथा पत्नी को हंसते खेलते छोड़ गए हैं। आज उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा यूथ प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व उनके भतीजों के अलावा कैंट छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, संजय पंत, मनीष चौधरी, अजय बबली, चंदन रावत, भूपाल सिंह रावत, वाहप खान, दीपक नेगी, मनोज कुमार, नवीन कांडपाल, धन सिंह, मयंक तथा पैतृक गांव धापला के दर्जनों बिरादर शामिल थे।

इधर उनके निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जिला ब्लॉक नगर कांग्रेस कमेटी सहित ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, जिला अध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कुलदीप कुमार, धीरेंद्र अधिकारी, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें – अंतिम संस्कार से पहले अचानक जिंदा हो गई महिला

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments