HomeUttarakhandAlmoraहुक्का क्लब में जन्माष्टमी महोत्सव 29 व 30 अगस्त को, यह होंगे...

हुक्का क्लब में जन्माष्टमी महोत्सव 29 व 30 अगस्त को, यह होंगे प्रमुख आकर्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के तत्वाधान में 29 व 30 अगस्त को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन संस्था के प्रांगण में किया जायेगा। कृष्ण लीला से संबंधित आकर्षक झांकियां और रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता होगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय वह तृतीय के साथ 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए कोई प्रतिभागी श्री लक्ष्मी भंडार, हुक्का क्लब में 29 अगस्त के दोपहर 12 बजे तक पहुंच कर प्रतिभाग कर सकता हैं। इसके अतिरिक्त 29 व 30 अगस्त को शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित हुआ प्रसारित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में कोविड-19 के अनुसार जारी दिशा—निर्देशों का पालन करते हुए अधिकतम 50 लोगों की एंट्री दी जाएगी। जन्माष्टमी महोत्सव में हुक्का क्लब के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी झांकियों का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के समस्त सदस्य दिन रात लगे हुए हैं। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments