HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मृति दिवस...

Bageshwar News: जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मृति दिवस पर किया याद, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में कार्यक्रम हुआ। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। जिससे सभी कार्यर्ताओं को उनसे सीखना होगा। उन्होंने कहा था कि देश में दो निशान, दो संविधन और दो विधान नहीं चलेगा। देश की अखंडता के लिए उन्होंने कई बार आंदोलन किए। वे कश्मीर की आजादी के लिए भी जेल गए और 23 जून 1953 को श्रीनगर जेल में ही उनका निधन हो गया। इसके अलावा भाजपा के सभी मंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महामंत्री सुरेश कांडपाल, डा. राजेंद्र परिहार, दयाल कांडपाल, प्रकाश चंद्र साह, दीपा आर्य, मनोज ओली, सुनील भंडारी, मुन्ना पांडे, योगेश हरड़िया, रमेश तिवारी, कैलाश जोशी, सविता नगरकोटी, जीवंती कांडपाल, गीता ऐठानी, लक्ष्मण देव, शेर सिंह बिष्ट, दीप चंद्र आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

बागेश्वर: रात संदिग्ध हालत में घूम रही महिला का कोतवाली ले आई पुलिस, सब बताया मगर नहीं बता सकी भटकने की वजह

बागेश्वर: ‘न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी’ के सिद्धांत से खेतों तक पहुंची पुलिस, एसओजी प्रभारी व कोतवाल के नेतृत्व में अभियान

बागेश्वर: दिव्यांगों का प्राथमिकता से हो वैक्सीनेशन—विनीत, डीएम ने जिले में वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा कर दिए दिशा—निर्देश

नाकामी: बना डाले हजारों लीटर के पेयजल टैंक और छोटे टैंक से जोड़ दिए कनेक्शन, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उठाई आपत्ति, जांच की मांग की

Bageshwar : जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मृति दिवस पर किया याद, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments