HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रोटी बैंक को दिए जन शिक्षण संस्थान की महिलाओं द्वारा...

अल्मोड़ा : रोटी बैंक को दिए जन शिक्षण संस्थान की महिलाओं द्वारा तैयार 500 मास्क

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी इस जंग में नगर के जागरूक नागरिक व संस्थान सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिस से जो बन पड़ रहा है वह अपने स्तर पर करने का प्रयास कर रहा है। आज यहां जन शिक्षण संस्थान की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए रोटी बैंक को वितरण हेतु संस्था की महिलाओं द्वारा तैयार 500 मास्क सौंपे गये। रेडक्रास समिति के अध्यक्ष किशन गुरुरानी, प्रदेश सदस्य बीएस मनकोटी, रोटी बैंक के प्रभारी अजीत तिवारी को संस्था की महिलाओं द्वारा निर्मित 500 मास्क कोरोना की लड़ाई में सहयोग के लिए संस्था के मनोज सनवाल, गिरीश धवन, प्रकाश नैनवाल द्वारा सौंपे गये। रोटी बैंक से जुड़े तमाम लोगों ने इस कार्य पर जन शिक्षण संस्थान की भरपूर सराहना की और श्री सनवाल का आभार जताया है। इस अवसर पर दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, विनीत बिष्ट, आशीष वर्मा, रोहित साह, मनोज जोशी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments