HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: संकरी सड़कों पर जाम ने बिगाड़ी रफ्तार, एंबुलेंस भी फंसी

बागेश्वर: संकरी सड़कों पर जाम ने बिगाड़ी रफ्तार, एंबुलेंस भी फंसी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नगर की संकरी सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या अब आम हो गई है। बुधवार को जाम के कारण जिला अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को जमकर पसीना बहाना पड़ा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बागेश्वर नगर में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। दोपहिया वाहन अक्सर सड़क किनारे ही खड़े कर दिए जाते हैं। इनमें से कई वाहनों का हर महीने कई बार नो-पार्किंग जोन में खड़े होने पर चालान भी होता है।

बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे, लेकिन वे भी जाम का हिस्सा बन गए। कई लोग घंटों की देरी से शिविर तक पहुंच सके।

इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर की संकरी सड़कों पर वर्षों से जाम लग रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भी विकराल हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments