HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जैंती पावर हाउस में लगी आग, सूझबूझ से पाया काबू, पांच...

अल्मोड़ा: जैंती पावर हाउस में लगी आग, सूझबूझ से पाया काबू, पांच घंटे बाद बहाल हुई व्यवस्था

जैंती/अल्मोड़ा। जैंती पावर हाउस में शनिवार सुबह आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। पावर हाउस में आग लग गई। तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों ने आग बुझाई। इससे पावर हाउस से जुड़ी बड़ी आबादी प्रभावित हो गई। कई कार्य प्रभावित हो चले हैं। बिजली व्यवस्था चैकस करने के लिए महकमे की टीम जुटी है। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद व्यवस्था बहाल हो सकी।
सुबह जैंती पावर हाउस में ट्रांसफार्मर फूंक गया। ट्रांसफार्मर फूंकने से पावर हाउस में आग लगी। इससे पावर हाउस के कई वायर व उपकरण जल गए। आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पावर हाउस की सप्लाई को बंद करके रिसते हुए तेल को बंद किया। कर्मचारियों ने रेत एवं उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग कर आग पर काबू पा लियाा। इसकी सूचना तत्काल विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद जेई, एसडीओ एवं ट्रांसफार्मर एक्सपर्ट पावर हाउस पहुंच गए। सुबह से ही व्यवस्था को ठीक कर विद्युतापूर्ति बहाल करने में विद्युत विभाग के कर्मचारी जुटे। करीब 5-6 घंटों की मशक्कत के बाद व्यवस्था तंदरूस्त हो सकी और विभाग ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के जेई दिनेश चंद्र ने बताया कि अब व्यवस्था पूरी तरह ठीक कर ली गई है।
उक्त घटना के बाद से जैंती तहसील के जैंती समेत तमाम गांवों की विद्युतापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। जो कई घंटे तक रही। इस अवधि में क्षेत्र के लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। क्षेत्र में साइबर कैफों के कई काम ठप हो गए। वहीं मोबाइल व लैपटॉप की बैटरी चार्ज करने के लिए लोग तरस गए। छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी बाधित हो गई। अपराह्न विद्युतापूर्ति बहाल होने पर राहत मिली।
ऐसे लगी आग:- जेई दिनेश चंद्र ने बताया कि जैंती के मल्ली चैखुरी स्थित पावर हाउस के 33000 केवी ट्रांसफार्मर में बारिश का पानी भरने से आर्क बन गया। इससे ट्रांसफार्मर का रेडिएटर फट गया और आग लग गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments