बागेश्वर। चार जून को ईरान का बेहबाहन जनरल कारगो शिप ईराक़ जल सीमा में डूब गया। घटना में बागेश्वर का एक युवक भी लापता हो गया है। तबसे परिजन काफ़ी परेशान है। परिजनों और विधायक ने सांसद और मुख्यमंत्री से बात कर भारतीय विदेश मंत्रालय से युवक की ढूंढखोज में मदद की मांग की है।
विधायक चन्दन राम दास ने बताया है कि भागीरथी मंडलसेरा निवासी 28 वर्षीय निर्मल सिंह बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट ईरान के बेहबाहन शिप में काम करते थे। चार जून को शिप अचानक डूब गया। जिस वक्त घटना हुई बागेश्वर निवासी निर्मल भी उसी में थे और वह लाइफ जैकेट पहनकर कूद गये । तब से लेकर आज तक उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। इस कारण परिजन चिंतित हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर लापता युवक की ढूंढखोज में मदद करने के लिए ईरानी दूतावास से बात करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


