HomeUttarakhandAlmoraजागेश्वर विधानसभा : समर्थकों सहित गांव—गांव पहुंचे कुंजवाल, दर्जनों ने ली सदस्यता

जागेश्वर विधानसभा : समर्थकों सहित गांव—गांव पहुंचे कुंजवाल, दर्जनों ने ली सदस्यता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने समर्थकों सहित व्यापक जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने हादसे में मारी गई बालिका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस भी बंधाया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जन संपर्क अभियान के दौरान कुंजवाल ने आज काफलीखान, दन्या, ध्याड़ी, मकड़ाऊ आदि गांव में आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत भी किया। उन्होंने ग्राम सभा खेती में गैस सिलेंडर फटने से मारी गई बालिका के परिजनों से पोस्टमार्टम के दौरान धौलादेवी चिकित्सालय में मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

ध्याड़ी भ्रमण के दौरान तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुंजवाल ने तमाम नए सदस्यों का स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरीश सिंह डसीली, राजेंद्र सिंह मेहता, रेवाधर जोशी, पंकज सिंह, ईश्वरी दत्त जोशी, प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा महेंद्र मेर, कंचन मेर, शेर सिंह भैसोड़ा, मदन भैसोड़ा, धन सिंह मेहता, ललित गैड़ा आदि कांग्रस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments