रुद्रपुर। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल जिलों में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा, हालांकि ऊधमसिंह नगर में क्या खुलेगा क्या नहीं इसके लिए डीएम नीरज खैरवाल ने आदेश जारी कर दिया है। ऊधमसिंह नगर में ग्रोसरी, राशन, दवाओं, फल-सब्जियों की दुकानें, दूध की दुकान, पेट्रोल पंप तथा कुकिंग गैस की सेवाएं जिनको लॉकडाउन में छूट रहेगी।