HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पहाड़ के लोगों पर डीडीए थोपना सरकार की तानाशाही

अल्मोड़ा: पहाड़ के लोगों पर डीडीए थोपना सरकार की तानाशाही

ADVERTISEMENTS

✍️ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक धरना देकर सभा की
✍️ जिला विकास प्राधिकरण व सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का विरोध जारी है। इसके खिलाफ आज भी गांधी पार्क में साप्ताहिक धरना दिया गया और सभा कर कहा कि पहाड़ के लोगों पर डीडीए थोपकर सरकार ने तानाशाही दिखाई है। उन्होंने पुरजोर नारेबाजी करते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई।

धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर अनसुनी, मनमानी व तानाशाही का अरोप लगाया और इस रुख पर कड़ा रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गत 07 सालों से जनता जिला विकास प्राधिकरण का विरोध कर रही है, इसके बावजूद सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ भौगोलिक एवं धरातलीय स्थिति मैदानी क्षेत्र से भिन्न है। यह सब संज्ञान में होते हुए भी सरकार ने पहाड़ में भी मैदान के नियम लागू कर दिए, जो अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण थोपकर पहाड़वासियों के लिए कई तरह की समस्याएं सरकार ने खड़ी कर दी हैं। वक्ताओं ने सरकार से पुरजोर मांग की कि जिला विकास प्राधिकरण को तत्काल पहाड़ से समाप्त कर नगरीय क्षेत्रों में भवन मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार पूर्ववत नगर निकायों को दिया जाए। धरना व सभा में समिति के संयोजक एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, एमसी कांडपाल, प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, कमर खान, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, गोविंद बल्लभ, आनंद सिंह बगड्वाल, बची सिंह परिहार, एके अवस्थी, नवीन चंद्र जोशी, चंद्रमणि भट्ट, भारत रत्न पांडेय, चंद्रशेखर सिंह व लक्ष्मण सिंह बोरा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments