HomeUttarakhandAlmoraSports News : आयरिश ओपन 2021, चिराग सेन का बेहतरीन प्रदर्शन

Sports News : आयरिश ओपन 2021, चिराग सेन का बेहतरीन प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

उत्तराखंड। 17 से 20 नवम्बर तक डरबिन, आयरलैंड में आयोजित BWF AIG FZ FORTZA आयरिश ओपन 2021 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के चिराग़ सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चिराग ने पहले दौर में बुल्गारिया के डेनीयल निकोलोव को सीधे सेटों में 22-20 व 21-10 से हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। चिराग़ ने अभी 4 दिन पहले दुबई में 14 नवम्बर को 44 वी आई एस सी अपैक्स यू ए ई बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड परिवार के साथ सभी खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने बधाई प्रेषित करते हुए आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments