अल्मोड़ा। रानीखेत में एक भवन स्वामी को किराएदारों का सत्यापन नहीं करना महंगा पड़ा। रानीखेत के प्रभारी कोतवाली रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि धूलीखेत लालकुर्ती, रानीखेत निवासी नवीन चन्द्र भट्ट पुत्र गिरीश चन्द्र भट्ट द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया। मामला संज्ञान में आने पर उनके खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा—83 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। उनका 5 हजार रूपये का चालान किया गया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


