HomeUttarakhandBageshwarदीमक की तरह मनुष्य को धीरे-धीरे खत्म कर देता है नशा :...

दीमक की तरह मनुष्य को धीरे-धीरे खत्म कर देता है नशा : पंकज रावत

✒️ एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित गोष्ठी

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय के मनोवैज्ञानिक पंकज रावत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे को अपना फैशन समझने लगा है, जो ना केवल उनके लिए नुकसानदायक है बल्कि समाज के लिए भी चिंताजनक है। श्री रावत डिग्री कालेज बागेश्वर में एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशे से मानसिक, सामाजिक व पारिवारिक स्तर पर बुरा असर पड़ता है। यदि एक परिवार का एक व्यक्ति नशा करता है तो उसका दुष्परिणाम उसके बच्चे पर पड़ता है, क्योंकि वही बच्चा आगे चलकर उस परिवार का सहारा बनता है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी आ रही है, जो बेहद चिंताजनक है। नशा करने से जहां मनुष्य की जिंदगी तबाह हो जाती है। वही उन्हें आर्थिक नुकसान भी ही होता है।

प्राचार्य डॉ एसएस धपोला ने कहा कि नशा एक दीमक की तरह होता है, जो धीरे धीरे व्यक्ति को तो खत्म कर देती है। इससे ना केवल उस व्यक्ति का अस्तित्व खत्म हो जाता है बल्कि इससे उसके परिवार की ज़िंदगी भी नरक बन जाती है। उन्होंने नशे के खिलाफ ना सिर्फ गोष्ठी ही हो इसे हम सबको अभियान बनाकर मुहिम चलानी होगी। एंट्री ड्रग सेल की प्रभारी डॉ नेहा कालाकोटी ने ड्रग सेल द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी छात्र-छात्राओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। गोष्ठी में 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ रितु खेतवाल, प्रो. गीता बिष्ट, डॉ भगवती नेगी, डॉ जगवती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम प्रकाश ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments