HomeBreaking Newsरोचक : संसद भवन में आए बहरूपिये 'मंकी मैन' ! निकालते हैं...

रोचक : संसद भवन में आए बहरूपिये ‘मंकी मैन’ ! निकालते हैं लंगूरों की आवाज़

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, नई दिल्ली

साल 2014 के बाद इस साल 2022 में एक बार फिर संसद भवन में उत्पाती बंदरों से निपटने के लिए प्रशिक्षित मंकी मैन की नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए बकायदा चार ऐसे प्रशिक्षितों को ड्यूटी सौंपी जायेगी, जो लंगूरों की तरह आवाज निकालने में दक्ष हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के देवस्थल संसद भवन में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञात रहे कि यहां से बंदरों को भगाने के लिए कुशल व अकुशल कार्मिकों को रखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद बंदरों का उत्पात कम नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने एक नया फैसला लिया है। अब चार ऐसे लोगों की नियुक्ति की है, जो बहरूपिये हैं और लंगूर की आवाज़ निकालने में माहिर हैं। ज्ञात रहे कि लंगूर से बंदर बहुत डरते हैं। जिन इलाकों में लंगूर आ जाते हैं वहां से बंदर भागने में ही अपनी भलाई समझा करते हैं। यही कारण है कि अब लंगूर के वेष में इंसान संसद भवन में तैनात रहेंगे। इस बात की पुष्टि पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस की ओर से भी की गई है। सुरक्षा दल की ओर से गत 22 जून को संसद भवन परिसर में एक नोटिस भी चस्पाया गया है।

Breaking News : कैंची धाम जाने को घर से निकली महिला संदिग्ध हालातों में लापता

एक समय में वास्तविक लंगूर करता था पहरेदारी

बताना चाहेंगे कि कभी बंदरों को भगाने के लिए प्रशिक्षित लंगूर की नियुक्ति की गई थी, लेकिन लंगूर की मौजूदगी को भी बाद में इंसानों की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया और उसे वहां से हटा दिया गया। एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें कांटेक्ट बेस पर यहां बंदरों को भगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि वह चार लोग लंगूर की वेशभूषा में घूमेंगे और लंगूर की आवाज़ निकाल बंदरों को भगा देंगे। कर्मचारियों के अनुसार कुशल कर्मी की तनख्वाह 17 हजार 990 तथा अकुशल की 14 हजार 900 मासिक निर्धारित है।

2014 में भी यहां तैनात किये गये थे मंकी मैन

बताया जाता है कि साल 2014 में यहां तीन दर्जन से अधिक लोग लंगूर बनकर बंदरों को भगाते थे। इसके अलावा एनडीएमसी की ओर से बुलेट गन भी खरीदी गई थी। मंकी मैन को तब एक दिन को सात सौ से आठ सौ रूपये पारिश्रमिक भी दिया जाता था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments