HomeAccidentअपडेट : चीख—पुकार रहे घायल, महिला व एक बच्चे की मौत, कई...

अपडेट : चीख—पुकार रहे घायल, महिला व एक बच्चे की मौत, कई गंभीर

ADVERTISEMENTS

✍️ बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

सीएनई डेस्क। नैनीताल बस हादसा : उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में हुए दर्दनाक हादसे का पहला अपडेट आया है। जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में अब तक 02 मौतों की पुष्टि हो गई है। मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फिल्हाल रेस्क्यू अभियान जारी है। घायलों में चीख—पुकार मची हुई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार नैनीताल कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पीएन मीणा ने बताया कि 25 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। कई वाहन के नीचे दबे हो सकते हैं।

यह बस नैनीताल से हिसार रही थी। बस में हरियाणा के यात्री सवार थे। जो कि हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आये थे। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मिली है कि इस बस में हिसार से स्कूल स्टाफ नैनीताल घूमने आया था। बस में कुल 40 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत की सूचना है।

यह बस नैनीताल से हरियाणा वापस लौट रही थी। तभी कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को पहले सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। फिर गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घायल काफी चीख-पुकार रहे हैं।

Update – लेटस्ट अपडेट के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 06 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक 12 साल का बालक भी है।

नैनीताल में बड़ा हादसा – 32 लोगों से भरी बस खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments