HomeUttarakhandNainitalAPAAR : राइंका ढोकाने में अपार दिवस, साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

APAAR : राइंका ढोकाने में अपार दिवस, साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

ADVERTISEMENTS

✒️ जानिए क्या है अपार आईडी और इसका महत्व

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने, नैनीताल में विद्यार्थियों को अपार से संबंधित जानकारी दी गई। डॉ. श्वेता पंत की अगुवाई में छात्र—छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अपार दिवस के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में नियति सुयाल एवं पूजा बजवाल ने अपार विषय पर अपने विचार विद्यार्थियों से साझा किए। सहायक अध्यापक एलटी विज्ञान मनोज पंत ने अपार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इस संबंधित विद्यार्थियों की कई जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद द्वारा बच्चों को अपार पत्र प्रदान किये गये। इसकी आईडी (APAAR ID) को डाउनलोड करने के संबंध में भी कहा गया। कार्यक्रम में आनंद प्रकाश, दीपक कुमार, कुमारी आरती आदि गुरुजनों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।

​जानिए क्या है अपार आईडी !

केंद्र सरकार की ओर से देशभर के राजकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ के तहत अपार आईडी (APAAR ID) कार्ड बनाने की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से स्टूडेंट्स को आधार कार्ड के जैसे ही 12 अंकों का यूनिक नंबर प्राप्त होगा जो उनकी स्टूडेंट्स आईडी के रूप में कार्य करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अपार वेबसाइट apaar.education.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र में छात्र का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर आदि दर्ज करना होगा।

स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि वे अपार आईडी को स्वयं से जेनरेट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने विद्यालय में संपर्क करके आईडी जेनरेट करवानी होगी। स्कूल से आईडी जेनरेट करवाने के लिए स्टूडेंट्स को अपने माता-पिता की स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। पेरेंट्स की इजाजत मिलने के बाद ही छात्र स्कूल से अपनी आईडी बनवा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments