HomeUttarakhandNainitalग्रामीणों को दी रोजगारपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणों को दी रोजगारपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

तहसील कोश्याकुटोली के महिला सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम (वित्तीय साक्षारता शिविर) में बैंक व विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को रोजगारपरक और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में युवाओं को स्वरोजगार से स्वावलंबन की ओर बढ़ने में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा प्रदेश में 286 शाखाओं के माध्यम से जन-जन तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बीडी नैनवाल, भूमि संस्था की अध्यक्ष भावना पांडे एवं जिला उद्योग केंद्र के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक वाईसी पांडे ने रोजगार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी तहसील कोश्याकुटोली के महिला सभागर में दी गई।

कार्यक्रम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सुयालबाड़ी के शाखा प्रबंधक एलएम गौड़ सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानों सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पैंशन योजनाओ की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र नैनवाल, त्रिभुवन पाठक, कन्नू गोश्वामी, पीताम्बर आर्य, लाभांशु सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments