HomeCNE Specialहल्द्वानी न्यूज : इंदिरा हृदयेश भी पहुंचीं गोवंश को चारा खिलाने, टीम...

हल्द्वानी न्यूज : इंदिरा हृदयेश भी पहुंचीं गोवंश को चारा खिलाने, टीम हेमंत की वाह वाह

हल्द्वानी।कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में चलाई जा रही गौ सेवा में शमिल होकर आज नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश ने गायों को चारा खिलाया व टीम के सदस्यों की सराहना की।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.इन्दिरा ह्रदयेश ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, पंकज कश्यप व जीत सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भूख से तड़प रही गायों को हरा चारा खिलाना बहुत पुण्य का कार्य है। इस कार्य के लिए हेमंत की पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष पूरे देश भर में तीन करोड़ कुत्तों को भोजन न मिलने पर भी चिंता जाहिर की।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भूखे पशुओं को चारा की व्यवस्था में लगे सभी साथी बधाई के पात्र हैं। बेजुबानों की पीड़ा को समझना सबसे महान कार्य है।
इस मौके पर काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि गायों व भूखे प्यासे पशुओं को निरन्तर चारा पानी की व्यवस्था जारी रहेगी। किसी भी पशु को भूख की वजह से दम तोड़ने नहीं दिया जाएगा।
इस मौके पर साहिल राज, हैप्पी माहेश्वरी, अभिषेक श्रीवास्तव, अंशु रॉनी, सचिन राठौर, धर्मेन्द्र कश्यप, सन्दीप भैसोड़ा, दीपक रॉनी व अंकित प्रजापति आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments