HomeNationalएशिया कप से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना...

एशिया कप से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित

मुंबई। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप 2022 के लिए टीम के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने से पहले नियमित परीक्षण में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने का मतलब है कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिये मंगलवार दुबई जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने कहा कि कोच द्रविड़ फिलहाल चिकित्सीय टीम की निगरानी में हैं। एक बार कोरोना से उबरने पर वह टीम में शामिल होंगे। टीम के अन्य खिलाड़ी मंगलवार, 23 अगस्त को यूएई में एकत्रित होंगे।

बीसीसीआई ने द्रविड़ की गैरमौजूदगी में किसी अस्थायी मुख्य कोच की घोषणा नहीं की है, हालांकि लक्ष्मण इस दौरान भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। लक्ष्मण ने सोमवार को समाप्त हुए ज़िम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 शृंखला में भी भारत के कोच रह चुके हैं। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

यह भी पढ़े : Nainital High Court ने किए कई जजों के प्रमोशन और तबादले, देखें लिस्ट

यह भी पढ़े : KBC में अमिताभ के साथ नजर आएंगे हल्द्वानी के प्रशांत शर्मा

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments