HomeBreaking Newsउधर ​नेपाल तो इधर उत्तराखंड के चंपावत में उप चुनाव ! भारत—नेपाल...

उधर ​नेपाल तो इधर उत्तराखंड के चंपावत में उप चुनाव ! भारत—नेपाल समन्वय बैठक

ADVERTISEMENTS

चंपावत उप चुनाव पर चर्चा, संबंध प्रगाढ़ बनाने का फैसला

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

पड़ोसी मित्र राष्ट्र में आगामी माह मई में होने वाले स्थानीय चुनाव के सफल संचालन के लिए दोनों पड़ोसी देशों के सीमाओं से लगने वाले राज्यों एवं जनपदों के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल समन्वय बैठक महेंद्र नगर, कंचनपुर के सिद्धार्थ होटल के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि भारत नेपाल के मित्रता संबंध लंबे समय से सकारात्मक रहें हैं तथा बहुत पुराने एवं घनिष्ठ बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए दोनों देशों को साथ आकर काम करना होगा। कहा कि शांति एवं सुरक्षा के लिए दोनों तरफ से काम किया जाना बहुत आवश्यक है। कहा कि इलेक्शन को देखते हुए दोनों राष्ट्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए संवाद गतिविधियों का मजबूत बना रहना अति आवश्यक है।

श्री भरणे ने कहा की जल्द ही जनपद चंपावत की चंपावत विधान सभा में उप चुनाव होना भी लगभग तय हो गया है। इसलिए इलेक्शन को देखते हुए दोनों राष्ट्रों की पुलिस, एसएसबी एवं प्रशासन के बीच एक बेहतर समन्वय बनाना बहुत जरूरी है। इस दौरान नेपाल के कंचनपुर जनपद के मुख्य जिलाधिकारी राम प्रसाद पांडेय ने भारत से सहयोग के लिए सीमा पार से अवैध मानव आवाजाही, विस्फोटक पदार्थ, अवैध हथियार, मद्य पदार्थ, शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों आदि पर लगाम लगाने के लिए सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा की चुनाव से 48 घंटे पूर्व चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी यह चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि 13 मई को चुनाव पश्चिम से लेकर पूर्व सीमा तक संपूर्ण राष्ट्र में होना है। इसके लिए उन्होंने भारतीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने की मांग की। साथ ही वन्य मार्गों से अवैध गतिविधियों पर भी विशेष मुस्तैदी रखने पर चर्चा की गई तथा दोनो तरफ से सहमति जताई गई। बैठक में दोनों तरफ से अपनी अपनी समस्याओं वाले मुद्दों को सुलझाने पर चर्चा की गई तथा दोनों तरफ के प्रशासन ने सभी मुद्दों पर सहयोग देने पर सहमति जताई।

डीएम विनीत तोमर ने विधानसभा चुनाव के सफल संचालन में नेपाल प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही जनपद के सीमागत, अवैध व्यापार, जुवा एवं सट्टेबाजी जैसे अनेक मुद्दों के लिए दोनो देशों के समन्वय की बात कही। उन्होंने मां पूर्णागिरी मेले में आने वाले नेपाली नागरिकों एवं भारतीय श्रृद्धालुओं के बाबा सिद्ध मंदिर में जाने जैसे अनेक मुद्दों के लिए आपसी समन्वय की बात कही। कहा कि भारत नेपाल मैत्री बस सेवा से संबंधित कुछ मुद्दों का समाधान भी किया जाए। जिसमें मैत्री बस सेवा के नाम पर अवैध वाहनों का संचालन किया जाता है, को रोकने के लिए कारवाई की जाए। जिसके लिए दोनों तरफ का समन्वय जरूरी है।

उन्होंने आश्वासन दिया की नेपाल के चुनाव को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग हमारी तरफ से दिया जाएगा। साथ ही चंपावत में आगामी उपचुनाव को लेकर भी सहयोग की मांग की। डीएम यूएस नगर युगल किशोर पंत ने कहा की जल्द ही भारतीय सर्वेक्षण विभाग से दोनों देशों की सीमा का सर्वे कराकर तथा सीमा का क्लियर निर्धारण कर एक संयुक्त समिति को गठित किया जाएगा। इसके लिए मित्र राष्ट्र की सहभागिता भी अनिवार्य है। कहा गया की नेपाल राष्ट्र के चुनाव को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हर संभव सहयोग प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार डीएम पीलीभीत ने भी अपनी सीमा से संबंधित मुद्दों को बैठक में रखा तथा इस पर चर्चा की गई।

इस दौरान एसपी देवेन्द्र पींचा ने भी पुलिस से संबंधित मुद्दों को बैठक में रखा। जिसमे अवैध नेपाली वाहन, आपराधिक गतिविधियों में जेल बंद व्यक्तियों की रिहाई तथा अवैध व्यापारिक वस्तुओं की बिक्री, कसीनो जैसे कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। उन्होंने चंपावत के थानों में सीज वाहनों की रिहाई के लिए वाहन मालिकों से संपर्क के लिए सहयोग की मांग की, जिससे उन वाहनों को वहां स्वामियों को सौंपा जा सके। साथ ही सीमा पिलरों के दायरे में रहकर सभी गतिविधियां की जाए। इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

बैठक में भारत की तरफ से डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, डीएम चंपावत विनीत तोमर, डीएम उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत, डीएम पीलीभीत पुलकित खरे, एसएसपी उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी, एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा, एसपी पीलीभीत देवेंद्र कुमार, डीएफओ चंपावत आरसी कांडपाल, डीएफओ तराई पूर्व संदीप कुमार, डिप्टी कमांडेंट 49 वाहिनी पीलीभीत अमनदीप सिंह, डिप्टी कमांडेंट 57 वाहिनी सितारगंज सुविंदर कुमार अंबावत, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम हिमांशु, कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एआरटीओ सुरेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नेपाल की तरफ से सीडीओ राम प्रसाद पांडे, डीआईजी पुरुषोत्तम कंडेल, डीआईजीपी दुर्गा प्रसाद भट्टराई, एसएसपी जनक राय पांडे, असिस्टेंड सीडीओ कंचनपुर, एसपी कंचनपुर श्याम सिंह चौधरी, एसपीएपी एफ अमर अय्यर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments