HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पकड़ा गया धान मिल कॉलोनी का चोर, उम्र महज...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पकड़ा गया धान मिल कॉलोनी का चोर, उम्र महज 22 साल, माल बरामद

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोतवाली पुलिस ने धान मिल कॉलोनी में हुई चोरी की एक वारदात का महज तीन दिन में खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही चुराए गये संपूर्ण माल की शत—प्रतिशत बरामदगी भी कर ली गई है।

ज्ञात रहे कि गत 19 अप्रैल, 2022 को कुसुम पत्नी सुनील कुमार साहू निवासी धान मिल कॉलोनी हल्द्वानी के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों के द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सेंध लगा दी। तहरीर में बताया गया था कि अलमारी का लॉकर तोड़कर 28 हजार 500 रूपये की नगदी, 01 जोड़ी सोने का झुमका, दो सोने की अंगूठी, एक लॉकेट पैन्डिल, 01 नोज रिंग, एक चांदी का कमरबंद, 04 बिछवे चांदी के अलावा आधार कार्ड चोरी चला गा है।

उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 207/22 धारा 380 /457 भादवी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा उक्त चोरी की घटना का खुलासा एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश दिए गए। हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी एवं भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी के द्वारा उक्त चोरी की घटना का खुलासा एवं चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु टीम का गठन किया गया। विवेचना उप निरीक्षक नितिन बहुगुणा के सुपुर्द की गई।

उप निरीक्षक नितिन बहुगुणा के द्वारा मय गठित पुलिस टीम के क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों का भलीभांति से अवलोकन कर टीम द्वारा सुराग रसी पता रसी कर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र सूरज कश्यप निवासी ग्राम वार्ड नंबर 4 टनकपुर रोड जवाहर जवाहर नगर थाना हल्द्वानी उम्र 22 वर्ष से चोरी का संपूर्ण सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक नितिन बहुगुणा, कानि. अनिल टम्टा तथा हेमंत चन्याल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments