HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

बागेश्वर: उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: स्वास्थ्य विभाग में कोविडकाल के दौरान तैनात उपनल कर्मियों की सेवा अवधि समाप्त हो गई है। इस पर कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

अध्यक्ष दीपू कन्नोजिया के नेतृत्व में कर्मचारी शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत वर्ष 31 मार्च को भी उनका सेवाकाल समाप्त कर दिया गया। सेवा अवधि बढ़ाने को उन्होंने छह महीने तक आंदोलन किया। इसके बाद सरकार ने छह महीने का समय बढ़ाया। 15 मार्च को फिर समय समाप्त हो गया है। अब एक बार एक और उनके समाने संकट गहराया गया है। उन्होंने 61 कर्मचारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। सरकार ने जल्द सेवा विस्तार करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होन आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर अमरजीत, अंकित कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, महेश, दीपा देवी, रोहित, रीतू कन्नोजिया, पूजा कन्पनोटिया, सीता देवी, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments