HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महंगी पड़ी पुलिस के साथ अभद्रता, 01 गिरफ्तार, दूसरा फरार

अल्मोड़ा : महंगी पड़ी पुलिस के साथ अभद्रता, 01 गिरफ्तार, दूसरा फरार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पुलिस व पब्लिक के बीच भिड़ंत अब आम बात हो चुकी है। आये दिन लोग ड्यूटी के दौरान कार्यरत पुलिस कर्मियों से भिड़ जाया करते हैं, लेकिन इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जैंती चौकी पर नियुक्त एक सिपाही से पकड़ी गई शराब को लेकर दो लोगों ने अभद्रता कर दी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है, जबकि दूसरा फरार है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत 25 अगस्त, 2022 को जैंती चौकी पर नियुक्त आरक्षी नीरज शाही से जैंती क्षेत्र में वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के सामने दो लोगों ने रात के समय अभद्रता की थी। जिनकी पहचान आनंद सिंह बोरा निवासी कनरा लमगड़ा व डूंगर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दाड़िम बिरखम जैंती जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई।

पुलिस का कहना है कि पूर्व में पकड़ी गई शराब को लेकर को लेकर आरक्षी नीरज शाही के साथ-गलौच व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी थी। जिसके बाद आरक्षी नीरज द्वारा एचजी हेमलाल आर्य के सहयोग से डूंगर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं आनंद सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। आरोपी व्यक्तियों के विरुद्ध थाना लमगड़ा में धारा 332/353/504/506/186 आईपीसी का अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments