HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नगर क्षेत्र में तेंदुओं (Leopards) की बढ़ती आवाजाही खतरे की...

अल्मोड़ा : नगर क्षेत्र में तेंदुओं (Leopards) की बढ़ती आवाजाही खतरे की घंटी

ADVERTISEMENTS

👉 पालिकाध्यक्ष ने डीएफओ से की पिंजरा लगवाने की मांग

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेंदुओं का आतंक (Terror Of Leopards) पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जन सुरक्षा को देखते हुए पिंजरा लगाये जाने की मांग की है।

पालिकाध्यक्ष ने प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजकर समस्या से अवगत कराया है। ज्ञापन में कहा गया है कि समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर अल्मोड़ा के विभिन्न वार्डों में गुलदारों की आवाजाही की सूचना मिल रही है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उन्होंने कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि मोहल्ला ढूंगाधारा, चीनाखान, पांडेखोला, तल्ला जोशीखोला, मल्ली बाजार, सिकुड़ा की ओर तेंदुओं की आवाजाही बहुत बढ़ गई है। जिससे मोहल्ले के नागरिकों में भय व्याप्त है। बताया कि आज ही समाचार पत्र से ज्ञात हुआ कि ढूंगाधारा में मानस स्कूल के पास रमेश चंद्र तिवारी के मकान की छत पर दो तेंदुए देखे गये हैं। इसी प्रकार तल्ला जोशीखोला में भी सूचना आई थी।

डीएफओ से तुरंत ही ​इन क्षेत्रों में पिंजड़ा लगाकर तेंदुओं (Leopards) को पकड़ने की मांग की है, ताकि जनता को तेंदुओं के आतंक से राहत मिल सके। साथ ही किसी भी सम्भावित दुर्घटना को टाला जा सके।

यह भी पढ़िए — यहां पार्क शोभा बढ़ा रहे दर्जनों हिम तेंदुए

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments