HomeBreaking Newsक्वारब : चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा का तबादला, बालकृष्ण आर्य ने संभाला...

क्वारब : चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा का तबादला, बालकृष्ण आर्य ने संभाला चार्ज

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के आदेश पर क्वारब चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा का तबादला कोतवाली भवाली कर दिया है। उनके स्थान पर हल्द्वानी कोतवाली से बालकृष्ण आर्य ने चार्ज संभाल लिया है। नव नियु​क्त चौकी इंचार्ज ने आज आम जनता व जन प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए जन समस्याओं का जायजा लिया। साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार व कानून-व्यवस्था का अनुपालन अपनी प्राथमिकता बताई।

नव नियुक्त चौकी इंचार्ज बालकृष्ठ आर्य ने कहा कि आम जनता किसी किस्म की भी दिक्कत होने पर उन से कभी भी संपर्क कर सकती है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था का अनुपालन उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही नशाखोरी पर लगाम लगाने के साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जायेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि चौपहिया व दोपहिया वाहन चालक हाईवे पर चलने से पूर्व सभी जरूरी कागज अपने साथ रखें, दोपहिया वाहनों में दो से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट चलने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मंडल अध्यक्ष भुवन आर्या, विपिन गुरूरानी, खीम सिंह जीना आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। पुलिस विभाग से कांस्टेबल आनंद राणा, प्रेम कुमार व गोपाल बिष्ट भी मौजूद रहे। बैठक में अनूप जीना, बालम सिंह, दर्शन पाठक, रमेश चंद्र, मोहन जोशी, राजकुमार, तरूण कांडपाल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments