HomeUttarakhandAlmoraAlmora Special: अब किशोरी सदन की 18 साल से अधिक उम्र की...

Almora Special: अब किशोरी सदन की 18 साल से अधिक उम्र की बेसहारा लड़कियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, अल्मोड़ा में नवनिर्मित राजकीय उत्तररक्षा आश्रय गृह का लोकार्पण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अब किशोरी सदन में रहने वाली 18 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत अल्मोड़ा के बख में 423.92 लाख रूपये से प्रदेश का पहला राजकीय उत्तररक्षा आश्रय गृह (किशोरी) बन चुका है। इसका लोकार्पण आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया। मंत्री ने कहा कि ऐसी बच्चियों की चिंता करते हुए सरकार ने उन्हें 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था भी की है।

लोकार्पण करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहला उत्तररक्षा गृह के बन जाने से अब 18 वर्ष से ऊपर की किशोरी सदन की बच्चियों की रहने की सुविधा होगी। जिसमें रहने के साथ-साथ पढाई की व्यवस्था भी रहेगी। इससे पूर्व उन्हें यहॉ से बाहर भेजा जाता था। उन्होंने कहा कि ऐसी किशोरियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा व स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना इसका मकसद है। इस दौरान उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

विशिट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि महिला कल्याण विभाग 18 वर्ष से ऊपर अनाथ बालिकाओं के लिए उत्तररक्षा गृह का निर्माण सराहनीय कदम है। 18 वर्ष से ऊपर की बेसहारा बालिकाओं को इससे संरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेसहारा बालिकाओं की चिन्ता करते हुए उत्तररक्षा गृह का निर्माण किया है। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य परीवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, जिला परीवीक्षा अधिकारी राजीव नयन तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र चन्द्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments