सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा धौलादेवी ब्लाक के पनुवानौला में चल रही रामलीला के पांचवे दिवस में निषादराज व राम मिलन, सुमंत की व्यथा, दशरथ का प्राण त्यागना, भरत—कैकयी संवाद, शत्रुध्न—मंथरा संवाद का सुंदर मंचन किया गया।
ADVERTISEMENTS
इसके पश्चात माताओं व गुरु वशिष्ठ के साथ भरत का वन गमन, पिता की मृत्यु की सूचना पर राम विलाप, राम द्वारा भरत को चरण पादुका देना आदि प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया।
राम की भूमिका में पंकज गैड़ा, लक्ष्मण कुणाल राणा, सीता ऋषव शाह, भरत सुमित शाह, शत्रुघन कमल जोशी, निषादराज कुंदन सिंह, सुमंत विनोद विनवाल रहे। मुख्य अतिथि धौलादेवी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी उमापति पांडेय, ओमप्रकाश दयाल, सुब्रत राय आदि रहे। ठंड के वावजूद भी काफी संख्या में लोग लीला का आनंद ले रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।