HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora: एक अभियुक्त को 10 साल, तो दूसरे को 03...

Big Breaking Almora: एक अभियुक्त को 10 साल, तो दूसरे को 03 साल का कारावास

ADVERTISEMENTS

— चरस व गांजा तस्करी का मामला, अर्थदंड भी ठोका
— विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की अदालत का फैसला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चरस एवं गांजा तस्करी के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान के न्यायालय ने दो अभियुक्तों को कारावास व अर्थदंड की सुनाई है। चरस तस्कर को 10 साल और गांजा तस्कर को 03 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अभियोजन की कहानी के अनुसार 25 दिसंबर 2018 को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थानांतर्गत मोरनौला चौकी गेट पर चौकी इंचार्ज एसआई अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन संख्या यूके-04 टीए-9861 में सवार उदय सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम बैरक, पोस्ट देवीधूरा, थाना पाटी, जिला चम्पावत के कब्जे से 01 किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई जबकि वाहन चालक सुन्दर सिंह पुत्र धनपत सिंह, निवासी ग्राम देवीधूरा, थाना पाटी, जिला चम्पावत के कब्जे से 2 किलो 821 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम करते हुए जेल भेजा गया। विवेचनाधिकारी ने विवेचना पूर्ण करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में चला।

पूरन सिंह कैड़ा, जिला शासकीय अधिवक्ता

मामले में अभियोजन की ओर न्यायालय में गवाह परीक्षित कराए गए तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने न्यायालय को बताया जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने मामले में सबल पैरवी करते हुए दलीलें व नजीरें पेश की। साथ ही दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किये।

विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की अदालत ने दस्तावेजी साक्ष्यों एवं पत्रावली का परीशिलन करते हुए फैसला सुनाया। जिसमें अभियुक्त उदय सिंह को धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल के कारावास व एक लाख रुपये का अर्थदंड तथा सुंदर सिंह को 03 साल के कारावास व 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शेखर चन्द्र नैल्वाल एवं विशेष लोक अभियोजक भूपेन्द्र कुमार जोशी ने सबल पैरवी की गयी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments