अल्मोड़ा न्यूज : बोले हरीश रावत “कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे चुनाव अभियान सहयोगी”, गीता मेहरा सहित इन कांग्रेसजनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में विधान सभाओं में नियुक्त चुनाव अभियान सहयोगी चुनाव में…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में विधान सभाओं में नियुक्त चुनाव अभियान सहयोगी चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। एकजुटता के दम पर ही कांग्रेस पुन: सत्ता में आयेगी।

हरीश रावत ने कहा कि अभियान समिति के संयोजक के तौर पर निष्पक्ष भाव से काम करने वाले लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर मुख्य पूर्ण कालिक 70 वीरांगना कार्यकर्ताओं व सहायक पूर्ण कालिक 70 वीर व वीरांगना नियुक्त होंगे।

इस हेतु जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा गीता मेहरा, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र भोज, जिला पंचायत सदस्य बल्टा महेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ढौरा राजेंद्र सिंह अधिकारी को पूर्व सीएम हरीश रावत ने जो कि चुनाव अभियान के अघ्यक्ष भी हैं ने देहरादून में इस विषय में देहरादून में विस्तृत दिशा—निर्देश दिये हैं।

वहीं जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान को जागेश्वर विधानसभा 2022 का चुनाव अभियान सहयोगी नियुक्त किया है। इसके अलावा गीता मेहरा, भूपेंद्र भोज, राजेश अधिकारी, महेंद्र बिष्ट को अल्मोड़ा विधानसभा का सहयोगी नियुक्त किया है। जिस पर तमाम कांग्रेसजनों ने उनका आभार जताया है। साथ ही संकल्प लिया है कि इस महा अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु वह निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *