HomeUttarakhandNainitalरामगढ़ : खोलें उप त​हसील, डिग्री कॉलेज, सरकार पर बरसे कांग्रेसजन, धरना—प्रदर्शन

रामगढ़ : खोलें उप त​हसील, डिग्री कॉलेज, सरकार पर बरसे कांग्रेसजन, धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

रामगढ़ में स्वीकृत उप तहसील व डिग्री कालेज खोलने, विद्यालयायें में पूर्व स्टॉफ दिये जाने सहित 08 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के बैनर तले यहां विकासखंड मुख्यालय रामगढ़ में कांग्रेसजनों ने धरना—प्रदर्शन किया।

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास पर ब्रेक लग गया है। यहां तक कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में स्वीकृति विकास योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष गणेश आर्या ने भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाया। कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है, वहीं सरकार को इस बात से कोई लेना देना नही है। उनके साथ पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल आदि ने भी विचार रखे।

उन्होंने सरकार से स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिव नारायण नेगी के नाम पर स्वीकत डिग्री कालेज को वर्तमान सत्र से ही खोले जाने, रामगढ़ में प्रस्तावित उप तहसील को खोलने, कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत सभी नये मोटर मार्गों की निविदा निकाल कर निर्माण कार्य शुरू करने, सभी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत व डामरीकरण करने, विकासखंड के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में पूर्ण स्टॉफ नियुक्त करने, कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत लिफ्ट लिफ्ट पेयजल व अन्य योजनाओं को अविलंब बनाने, हरिनगर ग्रामों में निवासरत सभी को भूमि का मालिकाना हक देने बेहताशा बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने तथा रिक्त पड़े सभी बैकलॉग के पदों को भरने की मांग की गई। धरना—प्रदर्शन में संजय साह, हंसा सुयाल, बहादुर राम, चंदन लाल आर्य, भुवन चंद्र, आनंद राम, नीरज, हेम चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, देवेंद्र सिंह, दान सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments