HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : तत्काल समाप्त करो जिला विकास प्राधिकरण, गांधी पार्क में...

अल्मोड़ा न्यूज : तत्काल समाप्त करो जिला विकास प्राधिकरण, गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन निरंतर जारी है। आज मंगलवार को समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्र में जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को लागू कर दिया था। जिसका सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार धरने, प्रदर्शन, जूलूस एवम् ज्ञापन के माध्यम से विरोध कर रही है, परन्तु सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जन विरोधी प्राधिकरण के कारण जनता आज बेहद परेशान है और जनता को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र की जनता के साथ आज ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी प्राधिकरण से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि नब्बे प्रतिशत तक बस चुके अल्मोड़ा शहर में प्राधिकरण लागू होना तर्कसंगत नहीं है तथा हर हाल में इस प्राधिकरण को समाप्त किया जाना चाहिए। धरने की अध्यक्षता आनन्दी वर्मा एवम् संचालन अख्तर हुसैन ने किया। धरने में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, राजू गिरी, भारतरत्न पान्डेय, पूरन सिंह मेहरा, महेश आर्या, पूरन तिवारी, आनन्दी वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments